HomeSportsBGT Seriesऋषभ पंत के खराब शॉट पर भड़के सुनील गावस्कर, खुलेआम कॉमेंट्री में...

ऋषभ पंत के खराब शॉट पर भड़के सुनील गावस्कर, खुलेआम कॉमेंट्री में कहा…

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अब रोमांच आ चुका है। क्योंकि नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की शानदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को न केवल फॉलोऑन बचाया बल्कि अब उस स्थिति में पहुंचा दिया जहां से भारतीय टीम भी इस मुकाबले में वापस आई हुई दिखाई दे रही है।

लेकिन इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने जिस तरीके से गैर जिम्मेदाराना शॉट खेला है उसके बाद भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर कॉमेंट्री में काफी ज्यादा भड़क गए हैं और ऋषभ पंत के इस खराब शॉट पर उनकी जमकर आलोचना भी की है।

गावस्कर ने कॉमेंट्री में पंत को कहा स्टूपिड

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एबीसी स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री करते हुए कहा कि “बेवकूफ, बेवकूफ, बेवकूफ! वहां दो फील्डर मौजजूद हैं और फिर भी आप उस शॉट के लिए जाते हैं। आप पिछले शॉट से चूक गए, और देखो कि आप का कैच कहां पकड़ा गया। यह अपना विकेट फेंकना है। आप ऐसा नहीं कह सकते कि यह आपका नैसर्गिक खेल है। मुझे क्षमा करें। यह आपका नैसर्गिक खेल नहीं है। यह एक मूर्खतापूर्ण शॉट है। यह आपकी टीम को बुरी तरह निराश कर रहा है। आपको स्थिति को भी समझना होगा। उसे भारत के ड्रेसिंग रूम के बजाय दूसरे ड्रेसिंग रूम में जाना चाहिए।

आपको बता दे ऋषभ पंत ने मेलबर्न टेस्ट मैच की इस पारी में सिर्फ 28 रन बनाए और टीम इंडिया को संकट में छोड़कर चले गए थे अगर नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर कि वह साझेदारी ना होती तो फिर भारतीय टीम काफी मुसीबत में पड़ गई होती

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments