HomeSportsBGT Seriesमेलबर्न टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लंच...

मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लंच तक झटके दो विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज चौथे टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल जारी है और लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। और इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम की कुल बढ़त 158 रन की हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और सैम कॉन्सटास के विकेट गवा दिए हैं। इस वक्त क्रीज पर स्टीव स्मिथ नाबाद 2 और मार्न्स लाबुशेन 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम इस मुकाबले में अभी भी बनी हुई है क्योंकि अभी भी ऑस्ट्रेलिया की बढ़त बहुत ज्यादा नहीं हुई है।

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक सफलता हासिल की है। वहीं इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 369 रनों पर सिमटी है जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी ने 114 रन बनाए हैं। अब देखना यह है कि लंच के बाद भारतीय गेंदबाज किस तरह की गेंदबाजी करते हैं और कितनी जल्दी ऑस्ट्रेलिया की टीम को समेटते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments