HomeHindi Newsमप्र कांग्रेस में फिर मची भगदड़.. इस बार ये कांग्रेसी BJP में...

मप्र कांग्रेस में फिर मची भगदड़.. इस बार ये कांग्रेसी BJP में शामिल

मध्यप्रदेश कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। इस बार दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मंजू कटारे सहित लगभग दो दर्जन से अधिक जनपद अध्यक्ष, सदस्य, सरपंचों ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्य्ता दिलाई। भोपाल में हुए कार्यक्रम में उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, जनपत पंचायत बटियागढ़ अध्यक्ष रामरानी कुशवाह, उपाध्यक्ष रजनी राजपूत, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद हटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्धा, जनपद सदस्य कमल मिश्रा, अवधरानी, कुंदन गोड, केशवेंद्र सिंह, वैजयंती बाई, एकता राय सहित दो दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments