HomeHindi Newsइंग्लैंड को हराने श्रीलंका ने चली नई चाल, इस खिलाड़ी को बनाया...

इंग्लैंड को हराने श्रीलंका ने चली नई चाल, इस खिलाड़ी को बनाया अपना बल्लेबाजी कोच

श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच इस महीने टेस्ट सीरीज खेली जानी है और इस टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका ने एक नई चाल चली है। क्योंकि श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के लिए ही लंबे अरसे तक खेलने वाले इयान बेल को अपनी टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इयान बेल जो कि इंग्लैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज रहे हैं अब श्रीलंका की टीम के नए बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए गए हैं।

कामयाब हो सकती है श्रीलंका की ये चाल

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि इंग्लैंड दौरे से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड किसी अनुभवी खिलाड़ी को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर सकता है। अब इस दौरे के शुरू होने से पहले टीम ने इयान बेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इयान बेल की बात की जाए तो वो काफी अनुभवी खिलाड़ी है इंग्लैंड में उनका अनुभव काम आ सकता है क्योंकि वो बता सकते हैं कि इन परिस्थितियों में किस तरीके से बल्लेबाजी की जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments