HomeHindi Newsबॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी को ध्यान रखते हुए इस टूर्नामेंट में...

बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी को ध्यान रखते हुए इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं कमिंस

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस साल नवंबर के महीने में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस ट्राफी पर हर किसी की निगाहें हैं। क्योंकि सबसे बेहतरीन अगर पिछले कुछ समय में कोई सीरीज हुई है तो वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही हुई है क्योंकि भारत ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में जाकर हराया है। और इस बार भारतीय टीम की निगाहें हैट्रिक पर है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया भी अपनी तैयारी पर जुट हुआ नजर आ रहा है।

अब इस तैयारी को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस को लेकर भी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल इस तरीके की खबर है कि पैट कमिंस भी भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी को लेकर शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान कमिंस ने कहा कि “ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मुझे दूसरे दिन फोन किया और कहा कि हमें इस बारे में बात करने की जरूरत है। मैं थोड़ा तरोताजा होकर जाना पसंद करता हूं लेकिन अंदर जाकर कुछ क्रिकेट जरूर खेलता हूं। तो मैं कहूंगा कि यह या तो दो या तीन वनडे मैच हैं साथ ही एक शील्ड (गेम) या शायद कुछ शील्ड, शायद कुछ NSW मैच भी हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments