HomeHindi Newsकुछ लोग सत्ता हथियाने में लगे रहते हैं.. वाराणसी में बोले पीएम...

कुछ लोग सत्ता हथियाने में लगे रहते हैं.. वाराणसी में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता हथियाने में लगे रहते हैं। उनका सिद्धांत परिवार का साथ, परिवार का विकास है। हमारा मंत्र सबका साथ सबका विकास है। मोदी ने कहा कि बीते दशक में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर करीब 45 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये पैसा सिर्फ कंक्रीट पर नहीं गया, ये विश्वास में बदला है। इस निवेश का लाभ आज पूरी काशी और आसपास के जिलों को मिल रहा है।

एयरपोर्ट के पास 6 लेन की अंडरग्राउंड टनल

मोदी ने कहा कि काशी के इंफ्रा पर हो रहे इस निवेश को आज दुनिया देख रही है। स्टार दिया गया है। हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट का आज शिलान्यास किया गया है। हमारा जो लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट है, उसके विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। एयरपोर्ट बड़ा हो रहा है तो उसको जोड़ने वाली सुविधाओं का वभी विस्तार जरूरी था। अब एयपोर्ट के पास 6 लेन की अंडरग्राउंड टनल बनने जा रही है।

बीते 10 वर्षों में तेज विकास

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को साधा है, विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं। आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments