HomeHindi NewsEntertainmentबेहद डरा और घबराया हुआ हूं.. ऋतिक ने कृष 4 को लेकर...

बेहद डरा और घबराया हुआ हूं.. ऋतिक ने कृष 4 को लेकर कही बड़ी बात

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिल्म कृष 4 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यूएस टूर पर उनका एक बयान सामने आया है। एक अमेरिकन इवेंट में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनके अंदर एक फिल्म निर्माता है। उनसे पूछा गया कि वह इस नए भूमिका को लेकर कितने उत्साहित हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह डरे और घबराए हुए है। उन्होंने कहा कि उन्हें लग रहा है कि वह किंडरगार्टन में वापस आ गए हैं। मतलब कि उन्हें लग रहा है कि वह फिर से किसी बिल्कुल नई चीज पर काम करने वाले हैं।

निर्देशन को लेकर कही ये बड़ी बात

ऋतिक रोशन ने कहा कि ‘कृष 4’ फिल्म का निर्देशन उनके लिए एक नई चुनौती होगी, जिसमें दुविधा, तलाश और खोज शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कई पल आएंगे, जब उन्हें लगेगा कि उनके जीवन का ये सबसे खराब निर्णय है। अभिनेता ने कहा कि जब वह अकेले होंगे, तो वो उन पलों को याद करेंगे जिसमें वो डर जाते थे। साथ ही कहा कि वह अपने दर्शकों के प्यार को याद करेंगे।

वार 2 होने वाली है रिलीज

ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ का जहां निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें वह बतौर एक्टर भी नजर आएंगे। वह ‘वॉर 2’ फिल्म भी शामिल हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments