HomeHindi NewsCrime50 हजार में बेच दिया अपना बच्चा.. खुद ही अपहरण का केस...

50 हजार में बेच दिया अपना बच्चा.. खुद ही अपहरण का केस दर्ज कराया

उप्र के मुरादाबाद में एक कलियुगी मां ने पहले अपने बच्चे को बेच दिया और फिर खुद ही अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने जब जांच की तो उसकी कलई खुल गई। एडिशनल एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि 29 जनवरी को एक महिला ने बताया कि उसके डेढ़ साल के बच्चे को कुछ लोग अगवा करके ले गए हैं। मामले की जांच में पाया गया कि महिला ने ही अपने बच्चे का 50 हज़ार रुपए में सौदा किया था। मामले में महिला सहित 4 लोगों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा जा रहा है।

यह बताई थी कहानी

बिजनौर जिले के धामपुर में नई बस्ती में रहने वाली सोनी परवीन ने कांठ थाने में शिकायत की थी कि दो बाइक सवार उसे पंडाल में काम करने के बहाने बाइक से ले गए। उसके साथ डेढ़ सा का बेटा और 4 साल की बेटी थी। युवक उसे इधर-उधर घुमाते रहे और फिर बेटे का अपहरण करके अमरोहा की तरफ भाग गए।

बकाया रकम नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की और सोनू उर्फ रोबिन और रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने गजरौली निवासी बृजेश को 70 हजार में बच्चा बेचा है। बृजेश की 5 बेटिया हैं और बेटा नहीं था, इसलिए उसने बच्चा खरीदा। बकाया रकम नहीं मिलने पर महिला ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments