HomeHindi Newsमहाकुंभ में 7 दिन में पहुंचे इतने श्रद्धालु.. 10 लाख हैं कल्पवासी

महाकुंभ में 7 दिन में पहुंचे इतने श्रद्धालु.. 10 लाख हैं कल्पवासी

प्रयागराज महाकुंभ में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आज 22.79 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि 7 दिन में अब तक 8.26 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। भारत की विविधता में एकता के जीवंत प्रतीक, समता एवं समरसता के महासमागम महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ है और इसका समापन 26 फरवरी को होगा।

45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे

त्रिवेणी संगम पर 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 41.82 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन है। माँ गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।

मां गंगा की कृपा से नहीं हुआ कोई नुकसान

प्रयागराज कुम्भ में कल आग लगने की जो दुर्घटना घटी, उस पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। उप्र सरकार ने कहा कि मां गंगा की कृपा से कोई नुकसान नहीं हुआ है। कृपया अफवाहों और फेक न्यूज से सावधान रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments