HomeHindi NewsEntertainmentबिग बॉस 18 के विजेता बने करणवीर मेहरा.. रनरअप विवियन डीसेना पर...

बिग बॉस 18 के विजेता बने करणवीर मेहरा.. रनरअप विवियन डीसेना पर यह कहा

बिग बॉस 18 के विनर का नाम अनाउंस हो गया है। करण वीर मेहरा ने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने विवियन डीसेना को पछाड़ते हुए ये सीजन अपने नाम किया है। विवियन फर्स्ट-रनरअप हैं और सेकंड-रनरअप रजत दलाल हैं। करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 का विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया। करणवीर मेहरा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मेरा लक्ष्य यही था और यह हुआ है। उन्होंने कहा कि जब दो लोग ट्रॉफी के लिए लड़ते हैं तो खटास तो होगी ही लेकिन वह (विवियन डीसेना) दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं। वे एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और इसलिए उनसे प्यार भी था। फैंस के प्यार के लिए धन्यवाद, जिसकी वजह से मैं यहां ट्रॉफी के साथ खड़ा हूं।

समर्थन के लिए सभी फैंस का शुक्रिया

वहीं बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट रजत दलाल ने कहा कि समर्थन के लिए सभी फैंस का बहुत-बहुत शुक्रिया। हमेशा आपका आभारी रहूंगा। उम्मीद करूंगा कि मेरे हाथ से कोई ऐसी चीज़ न हो जिससे आपको ठेस पहुंचे या सिर झुके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments