HomeHindi NewsWBBL में स्मृति मंधाना ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच, वीडियो देखकर...

WBBL में स्मृति मंधाना ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

एक तरफ ऑस्ट्रेलिया में जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का सुरूर चढ़ा हुआ है वहीं दूसरी तरफ वूमेंस बिग बैश लीग भी जारी है। और वूमेन्स बिग बैश लीग में आज एडिलेड स्ट्राइकर और पर्थ स्कॉरचर की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। और इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर की टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने एक ऐसा शानदार कैच पकड़ा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि स्मृति मंधाना के कैच ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

स्मृति मंधाना के कैच ने जीता हर किसी का दिल

दरअसल इस मुकाबले में पारी का 15वां ओवर करने आयी लेग स्पिनर अमांडा-जेड वेलिंगटन ने पहली गेंद लीसन को ऑफ-स्टंप के बाहर फेंकी। लीसन ने इस गेंद को कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की। लेकिन लीसन ने गेंद को गलत टाइम किया। वहीं गेंद हवा में चली गयी। मिड-ऑफ पर खड़ी मंधाना ने उल्टी तरफ दौड़ते हुए डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से अद्भुत कैच लपक लिया। लीसन इस मैच में 1 रन के स्कोर पर आउट हो गयी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments