HomeHindi Newsस्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ किया कमाल, जड़ दिया सबसे तेज...

स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ किया कमाल, जड़ दिया सबसे तेज शतक

भारत और आयरलैंड की महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने शानदार शतक जड़ दिया है और स्मृति मंधाना ने सिर्फ 70 गेंद में शतक जड़ा है। जिस तरीके की पारी उन्होंने खेली है एक बार फिर उन्होंने बता दिया कि क्यों उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विराट कोहली कहा जाता है।

ऐसा करके बनाया स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड

मंधाना बतौर भारतीय महिला क्रिकेटर वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 70 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था, जिन्होंने 2024 में बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में 87 गेंदों में शतक लगाया था।

मंधाना एशिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 10 या उसस ज्यादा शतक लगाए हैं। इसके अलावा वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गई हैं।, उनके अलावा टैमी ब्यूमोंट ने भी दस वनडे शतक लगाए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments