HomeHindi NewsEntertainmentसन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू.. सोनाक्षी, संजय दत्त की जगह...

सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू.. सोनाक्षी, संजय दत्त की जगह हैं ये कलाकार

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। 2012 में आई इस मूवी का अब सीक्वल बनाया जा रहा है। कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी थी तो संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आए थे। हालांकि अब ये दोनों ही कलाकार सीक्वल में नजर नहीं आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर को रिप्लेस किया गया है तो संजय दत्त की जगह रवि किशन ने ले ली है। दरअसल यूके का वीजा न मिल पाने के कारण संजय दत्त को फिल्म से हटना पड़ा। वहीं रवि किशन शूटिंग के लिए रवाना हो गए हैं।

अगले साल 2025 में आने की उम्मीद

यह फिल्म विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन में बन रही है और शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी झलक अजय देवगन ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दिखाई है। कुछ स्टारकास्ट का भी चेहरा उनके किरदार में दिखाया गया है। इसके अलावा बेटा युग भी नजर आ रहा है। ये फिल्म अगले साल 2025 में आने की उम्मीद है। फिल्म में विजय राज, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, शरत सक्सेना, रोशनी, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव और अश्विनी कालसेकर भी नजर आएंगे। अब देखना होगा कि इस कॉमेडी फिल्म में आगे की कहानी क्या होती है। बहरहाल उम्मीद यही है कि अजय देवगन फिल्म में कॉमेडी और रोमांस करते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments