HomeHindi NewsBusinessइस कम्पनी के शेयर्स ने मारी 15 फीसदी की छलांग,खरीदने के लिए...

इस कम्पनी के शेयर्स ने मारी 15 फीसदी की छलांग,खरीदने के लिए लगी निवेशकों की भीड़

शेयर बाजार में इस कंपनी ने निवेशकों का दिल जीत लिया है। सोमवार को कारोबार के दौरान पैसालो डिजिटल के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयर बीएसई पर 15 फीसदी की तेजी के साथ 164 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, पैसालो डिजिटल अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है और इसके लिए कंपनी ने अब रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है।

बता दें कि 31 जनवरी को कंपनी के बोर्ड मेंबर ने 11 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी।कंपनी ने बोनस शेयर के लिए एलिजिबिलिटी तय करने के लिए 20 मार्च, 2024 को रिकॉर्ड डेट’ फिक्स्ड किया है। बता दें कि पिछले एक महीने में प्रमोटर की खरीदारी और मजबूत दिसंबर तिमाही (Q3FY24) की कमाई के कारण गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) का मार्केट वैल्यू 63 प्रतिशत बढ़ गया है।

पिछले तीन महीनो में ऐसा रहा रिकॉर्ड

पिछले 3 महीनों में शेयरों में 105% की तेजी आई है। पिछले 6 महीनों में यह शेयर 162% चढ़ गया है। सालभर में यह शेयर 153% तक चढ़ गया है। इसका 52 वीक का हाई 164 45 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 42.01 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7.274.16 करोड़ रुपये है।

नोट: शेयर बाजार जोखिमों से भरा हुआ है। किसी भी तरह के निवेश से पहले मार्किट एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments