HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ SA का स्टार खिलाड़ी,...

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ SA का स्टार खिलाड़ी, 18 साल के खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच हाल ही में पहला टेस्ट मैच खेला गया। जहां पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए श्रीलंका की टीम को आसानी से हरा दिया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन अब दूसरे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी गेराल्ड कोएट्जी न सिर्फ इस टेस्ट से बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

कोएट्जी का बाहर होना दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए है बड़ा झटका

कोएट्जी की चोट को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा कि “स्कैन के नतीजों से पता चला है कि उनकी दाहिनी कमर की मांसपेशियों में खिंचाव है। उनके ठीक होने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है। डरबन टेस्ट में चार विकेट लेने वाले कोएट्जी की अनुपस्थिति में क्वेना मफाका को दूसरे मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है, जो 5-9 दिसंबर को गेकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में शुरू होगा।

आपको बता दें गेराल्ड कोएट्जी ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गयी T20 श्रृंखला में भी शानदार प्रदर्शन किया था, और जिस स्तर के वह ऑलराउंडर हैं दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में वह हमेशा सही टीम के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। ऐसे में उनका ना होना दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए बड़ा झटका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments