HomeHindi NewsEntertainmentसलमान खान बनेंगे अब सिकंदर,ईद के मौके पर दिया फैंस को बड़ा...

सलमान खान बनेंगे अब सिकंदर,ईद के मौके पर दिया फैंस को बड़ा तोहफा

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इस साल यानी 2024 में ईद के मौके पर अपनी कोई फिल्म रिलीज नहीं की है। इस बार अजय देवगन और अक्षय कुमार ने ईद के दिन अपनी फिल्में रिलीज की है। हालांकि लोगों ये मानना है कि बिना सलमान की मूवी के ईद फीकी लगती हैं। ऐसे में कई लोग इस बात से नाराज थे। इस बीच सलमान खान ने अपने फैस पर ईद पर धमाकेदार तोहफा दिया है।

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक पोस्ट आग की तरह फैल रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद बॉलीवुड के भाईजान के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं।

दरअसल सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने ईद की बधाइयां देने के साथ अपने फैंस खुश भी कर दिया है। सलमान खान की अगली मूवी सिकंदर सात 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी के लिए सलमान ने डायरेक्टर ए आर मुरुगदोस से हाथ मिलाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments