HomeHindi NewsCrimeसलमान खान ने किया खुलासा.. परिवार को निशाना बनाना चाहता था लॉरेंस...

सलमान खान ने किया खुलासा.. परिवार को निशाना बनाना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर पिछले दिनों लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने गोलीबारी कराई थी। अब सलमान खान ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दिया है। सलमान खान ने मुंबई पुलिस से कहा कि मेरा मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे और मेरे परिवार को मारने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस महीने की शुरुआत में पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र के अनुसार अभिनेता सलमान खान ने कहा कि उनका मानना है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें और उनके परिवार को मारने के लिए उनके घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान को धमकियां दी थीं।

इसलिए खुन्नस पाले है बिश्रोई

1995 में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरण के शिकार की घटना सामने आई थी। तब सलमान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे समेत अन्य फिल्म सितारों पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। लॉरेंस का कहना है कि लुप्तप्राय काला हिरण राजस्थान का बिश्नोई समाज इन्हें पूज्यनीय मानता है। यही कारण है कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से दुश्मनी रखता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments