HomeHindi NewsDelhi Newsकिसान आंदोलन को धार देने की तैयारी.. अब एमएसपी पर गर्माएगी राजनीति

किसान आंदोलन को धार देने की तैयारी.. अब एमएसपी पर गर्माएगी राजनीति

दिल्ली में किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले देशभर से 12 किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिला। बैठक में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, डॉ. अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की बात कही थी। हमने आकलन किया है और ये बिल्कुल किया जा सकता है। इस बारे में हमने किसान नेताओं के साथ बैठक की है। हमने तय किया है कि इंडिया गठबंधन के नेताओं से चर्चा कर, हम सरकार पर रूस्क्क की कानूनी गारंटी के लिए दबाव बनाएंगे।

यह बोले किसान नेता, यह है रणनीति

किसानों नेताओं ने कहा कि हम राहुल गांधी से मिलने आए थे। उन्होंने पूरी तरह हमारी बात सुनी है। एमएसपी के गारंटी कानून पर चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इंडिया गठबंधन के नेताओं से चर्चा कर एमएसपी की गारंटी का कानून लागू कराया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमारे किसानों पर अत्याचार किया है। वही गोलियां चलाने वाले और वही जांच करेंगे तो कैसे न्याय होगा। स्त्रतंत्र जांच कराने का आश्वासन राहुल गांधी ने दिया है। दरअसल पिछले साल किसान आंदोलन हुआ था। तब सरकार ने किसानों से कई वादे किए थे। अब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इन वादों के साथ एमएसपी पर गारंटी का कानून लागू करवाने के लिए दबाव डालेगा। एक तरह से किसान आंदोलन को नई धार देकर कांग्रेस और विपक्ष सरकार की घेराबंदी करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments