HomeHindi NewsSA vs SRI: आज खेला जाएगा न्यूयॉर्क में बड़ा मुकाबला

SA vs SRI: आज खेला जाएगा न्यूयॉर्क में बड़ा मुकाबला

t20 विश्व कप में आज ग्रुप डी का मुकाबला श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच न्यूयार्क के मैदान पर खेला जाना है। आज दिन का यह दूसरा मुकाबला है। पहला मुकाबला नामीबिया और ओमान की टीम के बीच हुआ जहां पर नामीबिया ने जीत हासिल की है। अब बारी श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम की है जो रात 8:00 बजे न्यूयॉर्क के मैदान पर आपस में मुकाबला खेलेंगे।

दमदार नजर आ रही है दोनों टीमें

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका दोनों टीमों की बात की जाए तो T20 फॉर्मेट में दोनों टीमें सामान्य नजर आ रही है। यानी दोनों टीमें तगड़ी है श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी मजबूत है। तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम की बल्लेबाजी काफी तगड़ी दिखाई दे रही है क्योंकि हर खिलाड़ी बड़े छक्के चौके लगाने में माहिर है। ऐसे में यह मुकाबला श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी बनाम दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के बीच होता हुआ दिखाई दे सकता है।

आसान नहीं होगा श्रीलंकाई स्पिनर्स से पार पाना

श्रीलंका की टीम की बात की जाए तो श्रीलंका के पास स्पिन गेंदबाजों की भरमार है। टीम के पास कप्तान हसारंगा, महेश तीक्ष्ण दिमुथ वेलालगे जैसे स्पिन गेंदबाज हैं जो दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी को पस्त कर सकते हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments