चुनाव नतीजों से पहले चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रें्रस की। लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी जी 7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और ईवी के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। चुनाव में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। महिलाओं ने मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।


