HomeHindi Newsहैदराबाद टेस्ट मैच में बेहद साधारण रही रोहित शर्मा की कप्तानी, पूर्व...

हैदराबाद टेस्ट मैच में बेहद साधारण रही रोहित शर्मा की कप्तानी, पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया। इस पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारत की टीम को 28 रनों से हराते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के सामने 231 रनों का लक्ष्य था जवाब में भारतीय टीम 202 रनों पर सिमट गई।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर अब एक बड़ा बयान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने दिया है माइकल वान ने साफ तौर पर कहा है कि पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की बेहद साधारण कप्तानी रही

माइकल वॉन ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा कि ” पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की बेहद ही साधारण कप्तानी रही। रोहित शर्मा के पास ओली पोप के स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट को रोकने का कोई भी तरीका और आईडिया नहीं था। इससे पता चलता है कि रोहित शर्मा ने बेहद साधारण कप्तानी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments