HomeHindi Newsवनडे फॉर्मेट से भी जा सकती है रोहित शर्मा की कप्तानी, ये...

वनडे फॉर्मेट से भी जा सकती है रोहित शर्मा की कप्तानी, ये खिलाड़ी बन सकता है नया कप्तान

19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच कराची के मैदान पर खेला जाएगा। तो वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलेगी। बहुत जल्द टीम इंडिया का ऐलान भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए होगा। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सामने आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि उनकी वनडे की कप्तानी भी अब खतरे में नजर आ रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी से कट सकता है रोहित शर्मा का पत्ता

दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या वनडे कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। फिलहाल रोहित वनडे और टेस्ट दोनों में भारतीय टीम के कप्तान हैं, लेकिन अब दोनों से ही उनकी कप्तानी जाती हुई दिख रही है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रही घरेलू लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के वनडे मैचों में रोहित को आराम दिया जाएगा। अगर रोहित यह सीरीज नहीं खेलते हैं तो इस सीरीज में भी भारतीय टीम को कप्तान की जरूरत होगी और फिलहाल इसके लिए हार्दिक का नाम सबसे आगे चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments