HomeSportsBGT Seriesरोहित शर्मा के खुद को टीम से ड्रॉप करने पर बोले ऋषभ...

रोहित शर्मा के खुद को टीम से ड्रॉप करने पर बोले ऋषभ पंत

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सिडनी टेस्ट मैच खेला जा रहा है आज पहले दिन का खेल खत्म हो गया और जब टॉस हुआ तो उसे वक्त टॉस करने रोहित शर्मा नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह टॉस करने पहुंचे उसके बाद यह पता चल गया कि रोहित शर्मा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है अब पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए जहां रोहित शर्मा के टीम से ड्रॉप होने पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है

ऋषभ पंत ने बताई रोहित के टीम से ड्रॉप होने की वजह

पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा को लेकर कहा कि “यह एक भावनात्मक निर्णय था क्योंकि वह लंबे समय से कप्तान है। हम उन्हें टीम के लीडर के रूप में देखते हैं। कुछ ऐसे निर्णय होते हैं जिनमें आप शामिल नहीं होते हैं, यह प्रबंधन द्वारा लिया गया निर्णय था और मैं उस बातचीत का हिस्सा नहीं था, इसलिए मैं इस बारे में अधिक नहीं बता सकता।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का इस बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। रोहित शर्मा लगातार फ्लॉप हो रहे थे और उनकी कप्तानी भी बेहतर नहीं हो पा रही थी, यही वजह है की टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला किया कि कप्तान रोहित शर्मा को टीम से ड्रॉप कर दिया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments