HomeHindi Newsदूसरे वनडे मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने बना दिया...

दूसरे वनडे मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को 32 रनों की हार का सामना करना पड़ा भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तो शानदार प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर ने धोखा दिया और भारतीय टीम 241 रन के लक्ष्य का पीछा भी नहीं कर सकी

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में तो अपना जलवा दिखाया ही साथ ही साथ इस मुकाबले में गेंदबाजी में भी रोहित शर्मा ने हाथ आजमाए। रोहित शर्मा ने दो ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 11 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं की। रोहित शर्मा ने पारी का 39वा और 41वा ओवर किया। इसी के साथ रोहित शर्मा ने गेंदबाजी करते हुए बिना कोई विकेट हासिल किए एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत के लिए वनडे में गेंदबाजी करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान है रोहित शर्मा इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करने वाले तीसरे सबसे उम्र दराज क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 37 साल 96 दिन की उम्र में ऐसा किया। इस लिस्ट में उन्होंने दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 37 साल 21 दिन की उम्र में ऐसा किया था।इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (38 साल 329 दिन) पहले और वेंकटराघवन (37 साल 351 दिन) दूसरे नंबर पर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments