HomeHindi Newsशमी की गेंदबाजी खेलने से घबराते हैं रोहित शर्मा, देखिए उनका यह...

शमी की गेंदबाजी खेलने से घबराते हैं रोहित शर्मा, देखिए उनका यह बयान

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल ही में एक पॉडकास्ट में आए जहां उन्होंने कई सारी बातें की और कई खिलाड़ियों को लेकर अहम खुलासे भी किये। उन्होंने पाकिस्तान के ऊपर भी जमकर निशाना साधा। शमी ने लेकिन अपने खिलाड़ियों की भी बात की, खास तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर भी मोहम्मद शमी ने बड़ा बयान दिया है।

मेरे सामने बल्लेबाजी करना पसंद नहीं करते रोहित शर्मा:मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि ” रोहित शर्मा मेरे सामने नेट में बल्लेबाजी करना पसंद नहीं करते हैं वह पहले ही मना कर देते हैं कि मुझे बल्लेबाजी नहीं करनी है। वहीं विराट कोहली और मेरे बीच तो काफी भिड़ंत होती है विराट भी मेरे खिलाफ खेलना पसंद करते हैं और मैं भी उनके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करना पसंद करता हूं।

आपको बता दें आईपीएल में विराट कोहली और मोहम्मद शमी का आमना सामना कई बार हुआ है और विराट कोहली मोहम्मद शमी के ऊपर कई बार हावी भी पड़ते नजर आए हैं और उन्होंने काफी रन मोहम्मद शमी के खिलाफ भी बनाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments