HomeSportsBGT Seriesबॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा को लगी...

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा को लगी चोट, आइस पैक लगाते आए नजर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया इस वक्त लगातार अभ्यास कर रही है। लेकिन आज टीम इंडिया के खेमे से एक बुरी खबर भी निकलकर सामने आ रही है। क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को चोट लग गई है और चोट लगने के बाद रोहित शर्मा आइस पैक लगाते हुए भी नजर आए।

चोट लगने के बाद भी रोहित शर्मा ने की प्रैक्टिस

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थ्रो डाउन ले रहे थे, इसी दौरान उनके दाएं घुटने में चोट लग गई। चोट के बाद रोहित शर्मा काफी दर्द में दिखाई दिए और उसके बाद उन्होंने बैठकर काफी देर तक आइस पैक भी लगाया। हालांकि रोहित शर्मा की यह चोट कितनी गंभीर है और कितनी नहीं यह तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि उसके बाद रोहित शर्मा खुशनुमा माहौल में दिख रहे थे, यानी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments