HomeHindi Newsरोहित शर्मा के पास नहीं है बेस्ट तकनीक,पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा...

रोहित शर्मा के पास नहीं है बेस्ट तकनीक,पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। क्योंकि भारतीय टीम के होम सीजन का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है जहां से भारतीय टीम अपने होम सीजन की शुरुआत करेगी और ऑस्ट्रेलिया में जाकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

लेकिन इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस की टीम के फील्डिंग कोच रह चुके जोंटी रोड्स ने रोहित शर्मा की तकनीक को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा को लेकर एलीना डिसेक्ट्स के पॉडकास्ट पर जोंटी रोड्स ने कहा कि ” वो नहीं बदला है और ये बहुत हास्यास्पद है। मुंबई इंडियंस के साथ अपने जुड़ाव के दौरान मैंने रोहित को नेट्स में कुछ थ्रो-डाउन लेते या शैडो-बैटिंग करते देखा। रोहित ने सचिन तेंदुलकर की तरह कड़ी प्रैक्टिस नहीं की और मुझे लगता है कि उनके पास सबसे अच्छी तकनीक भी नहीं है। उन्हें अक्सर क्रीज में अपने पैर नहीं हिलाने के लिए आलोचना की जाती है, लेकिन वो बहुत शांत रहते हैं और उनके हाथों का प्रवाह उन्हें रन बनाने में मदद करता है। ये देखना बहुत अच्छा है कि वो इतने सालों में भी एक जैसा ही रहा है।

आपको बता दें रोहित शर्मा की खासियत यह है कि रोहित शर्मा के पास बल्लेबाजी करते वक्त काफी समय रहता है और यही उन्हें खास खिलाड़ी बनाता है। जिस तरीके से रोहित शर्मा फुल शॉट लगाते हैं वो ये दर्शाता है कि उनके पास कितना समय बल्लेबाजी के दौरान मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments