HomeHindi NewsHaryanaमैं भी बनूंगा मुख्यमंत्री, पद पर दावा करूंगा.. वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल...

मैं भी बनूंगा मुख्यमंत्री, पद पर दावा करूंगा.. वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज का ऐलान

हरियाणा के अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने कहा कि मैं हरियाणा में भाजपा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। मैंने 6 बार चुनाव लड़ा है। लोगों की मांग पर मैं इस बार अपनी वरिष्ठता के दम पर मुख्यमंत्री पद का दावा करूंगा। हालांकि यह हाईकमान के हाथ में है कि वे मुझे मुख्यमंत्री बनाते हैं या नहीं। अगर वे मुझे मुख्यमंत्री बनाते हैं तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा।

गृहमंत्री समेत कई पद संभाल चुके

गौरतलब है कि अनिल विज मनोहर लाल खट्टर की सरकार में गृहमंत्री समेत कई पद संभाल चुके हैं। नायब सिंह सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। तब से कयास लग रहे थे कि कहीं उन्हें साइडलाइन तो नहीं जा रहा है। चुनाव में टिकट मिलने पर अब यह स्पष्ट है कि उनकी एक और पारी होगी, जिसमें उन्हें क्या मिलता यह तय होगा।

चुनाव के बाद क्या बढ़ेगी गुटबाजी

नायब सिंह सैनी को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री बनाया था। तब अनिल विज को साइडलाइन कर दिया गया था। भाजपा को उम्मीद थी कि इससे गुटबाजी और खेमेबंदी खत्म हो जाएगी। अब अनिल विज के ऐलान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा में दो गुट हैं, जो जीतने के बाद सीएम पद की दावेदारी ठोकेंगे। भाजपा की अभी स्पष्ट लाइन है कि वह नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। ऐसे में चुनाव के बाद अनिल विज को शांत रखना या समकक्ष पद देकर संतुष्ट करना बड़ी चुनौती होगी। वैसे भी भाजपा में दावा करने वालों और मांगने वालों को कुछ नहीं मिलता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments