HomeHindi Newsइस सीजन आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं रोहित शर्मा,...

इस सीजन आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं रोहित शर्मा, पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2024 का आगाज जल्द होने जा रहा है मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर इस साल सभी की निगाहें होंगी क्योंकि रोहित शर्मा लंबे अरसे बाद बिना कप्तानी के बतौर बल्लेबाज आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे और रोहित शर्मा को लेकर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है

कप्तानी के बोझ के बिना अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं रोहित शर्मा आकाश चोपड़ा

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर आईपीएल से पहले आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनसे आप एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने की उम्मीद करते हैं। हालाँकि, उन्होंने अपने आईपीएल करियर में केवल एक बार 500 से अधिक रन बनाए हैं। शायद यह उसका साल होगा। वह अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं, तो वो बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। वह मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने का एक कारण हो सकते हैं।

अब आकाश चोपड़ा के इस बयान को देखा जाए तो रोहित शर्मा के ऊपर उन्होंने दाव तो खेल दिया है। अब देखना ये है कि रोहित शर्मा इस आईपीएल सीजन में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments