HomeHindi Newsऋचा घोष ने टपकाया लड्डू जैसा कैच, बल्लेबाजी में T20 में खेली...

ऋचा घोष ने टपकाया लड्डू जैसा कैच, बल्लेबाजी में T20 में खेली टेस्ट पारी

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच महिला t20 विश्व कप का मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला गया। इस पहले मुकाबले में भारत को 58 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है। और अब भारतीय टीम के लिए इस T20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय टीम के सामने 161 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड की टीम ने रखा था। जवाब में भारत की टीम 102 रनों पर ऑल आउट हो गई।

ऋचा घोष ने टपकाया एक आसान सा कैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की विकेटकीपर ऋचा घोष ने एक ऐसा आसान सा कैच टपकाया की हर कोई हैरान रह गया। दरअसल न्यूजीलैंड की टीम की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स का आसान सा कैच छोड़ दिया। गेंद काफी ऊपर हवा में गई थी और ऋचा घोष ने आसानी से उस कैच को टपका दिया। हालांकि यह ज्यादा महंगा साबित नहीं हुआ क्योंकि सूजी बेट्स उसके बाद आउट हो गई लेकिन एक बार फिर से भारतीय टीम की फील्डिंग एक्सपोज हो गई है।

https://www.instagram.com/reel/DAtMFvsyjob/?igsh=MTJ6enpuM2g3OTE4OQ==

वहीं अगर ऋचा घोष की बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने T20 क्रिकेट में बिल्कुल टेस्ट के अंदाज वाली पारी खेल दी। ऋचा घोष ने 19 गेंद का सामना किया और सिर्फ 12 रन बनाए। जबकि भारतीय टीम को उस वक्त तेजी से रन बनाने की दरकार थी लेकिन ऋचा घोष ऐसा कर पाने में नाकाम साबित हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments