HomeHindi Newsउत्तराखंड में वैदिक मंत्रों पर शोध को दिया जाएगा बढ़ावा, संस्कृत शिक्षा...

उत्तराखंड में वैदिक मंत्रों पर शोध को दिया जाएगा बढ़ावा, संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने कहा

रूद्रप्रयाग जनपद भ्रमण पर पहुंचे संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने जनपद के संस्कृत विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षक एवं छात्रों से विद्यालयों की बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैदिक मंत्रों पर शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। संस्कृत शिक्षा सचिव ने कहा कि संस्कृत भाषा के वैदिक मंत्रों पर आज दुनियाभर में शोध हो रहे हैं, जो मानव जीवानुपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में भी इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा संस्कृत विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को भी आधुनिक तकनीक एवं शिक्षा प्रदान की जा रही है। बालिकाओं का भी संस्कृत शिक्षा ग्रहण करना गौरव का विषय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments