HomeHindi Newsपराक्रम दिवस पर नेताजी को किया याद.. पीएम मोदी ने बालासाहेब को...

पराक्रम दिवस पर नेताजी को किया याद.. पीएम मोदी ने बालासाहेब को भी किया नमन

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अद्वितीय है। वे साहस और धैर्य के प्रतीक थे। नेताजी का विजन हमें प्रेरित करता रहता है, क्योंकि हम उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह लगभग 11.25 बजे मैं पराक्रम दिवस कार्यक्रम में अपना संदेश साझा करूँगा। यह दिन हमारी आने वाली पीढिय़ों को सुभाष बाबू की तरह चुनौतियों का सामना करने के लिए साहस अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

अडिग रहते थे बालासाहेब ठाकरे

पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। जन कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मानित और याद किया जाता है। पीएम ने कहा कि जब बात अपने मूल विश्वासों की आती थी, तो वे अडिग रहते थे और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में योगदान देते थे। वहीं मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं ने बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments