HomeHindi Newsअफवाह ने ली 13 लोगों की जान.. पटरी पर दौड़ लोग और...

अफवाह ने ली 13 लोगों की जान.. पटरी पर दौड़ लोग और ऐसे हो गया हादसा

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार रात लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरकर दौड़ पड़े। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस (12533) में सवार यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए। इसी दौरान बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल भी हुए हैं। इस हादसे पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मारे गए लोगों के लिए मुआवजा देने का भी ऐलान किया गया है.

ऐसे हुआ था हादसा?

उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पचोरा कस्बे के पास माहेजी और परधाड़े स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। किसी ने पुष्पक ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींच दी, जिसके बाद ट्रेन रुक गई। ट्रेन रुकने से अलार्म बजा और यात्री बुरी तरह घबरा गए। इसके बाद भगदड़ मच गई और इसी कारण यह हादसा हो गया। कुछ यात्रियों को धुआं निकलने का संदेह भी हुआ, जिसके कारण वे उतरकर पटरी पर आ गए और दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रेलवे की ओर से मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। रेलवे ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments