HomeHindi NewsHaryanaसिख्स एंड खट्टर नाम की किताब का विमोचन.. सीएम मनोहर लाल की...

सिख्स एंड खट्टर नाम की किताब का विमोचन.. सीएम मनोहर लाल की बताईं खूबियां

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख्स एंड खट्टर नाम की किताब का विमोचन किया। इस दौरान सिख समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर एनर्जिक हैं और सुबह 7 बजे मीटिंग शुरू कर देते हैं। वे हमें अपना गुरुभाई मानते हैं। उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गुरुद्वारा के लिए दी जाने वाली जमीन को आईटी पार्क के लिए आरक्षित कर दिया था। लेकिन जब भाजपा की सरकार आई तो सीएम मनोहर लाल ने 7 बजे फोन किया कि आपको कितनी जमीन चाहिए। पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला, जिसने सिख समाज का ध्यान रखा। वे हमेशा शुभ अवसरों पर गुरुद्वारा जाते हैं।
सिख समाज का गौरव बढ़ा
सिख समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि मनोहर लाल इसी तरह सेवा कर रहें और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों के समय सिख समाज मुश्किल में था। लेकिन इसके बाद स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हुईं। भाजपा ने हमारे घावों पर मरहम लगाया है। उन्होंने याद दिलाया कि किसान आंदोलन के समय मुश्किल परिस्थितियां थीं। उस समय पंजाब में नाराजगी थी, लेकिन सरकार ने उसे बखूबी संभाला। हरियाणा की सरकार ने सिखों के लिए बहुत काम किया है। मोदी जी ने भी करतारपुर साहिब खुलवाया। वीर बाल दिवस पूरे देश में मनाने से सिख समाज का गौरव बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments