HomeHindi Newsइस साल IPL का खिताब जीत सकती है RCB की टीम,पूर्व दिग्गज...

इस साल IPL का खिताब जीत सकती है RCB की टीम,पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच 22 मार्च को चेन्नई के मैदान पर खेला जाना है। इस पहले मुकाबले से पहले चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि उन्हें पूरी तरह से विश्वास है कि इस बार का आईपीएल बेंगलुरु की टीम जीत सकती है।

RCB जीतेगी इस साल का आईपीएल: एबी डीविलियर्स

आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम अब तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। इस टीम ने कई बार आईपीएल का फाइनल खेला है लेकिन फाइनल में जाकर टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस साल टीम काफी बेहतरीन दिखाई दे रही और शायद यही वजह है कि एबी डीविलियर्स का भी मानना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस साल का आईपीएल बेंगलुरु की टीम जीत सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments