HomeHindi Newsमेगा ऑक्शन में इस स्टार खिलाड़ी को टारगेट कर सकती है RCB...

मेगा ऑक्शन में इस स्टार खिलाड़ी को टारगेट कर सकती है RCB की टीम

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पूर्व कोच टॉम मूडी ने बड़ा बयान दिया है। टॉम मूडी ने यह भी बताया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान पैट कमिंस को टारगेट कर सकती है। इसके अलावा विराट कोहली को लेकर भी मूडी ने बड़ा बयान दिया है।

पैट कमिंस को मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है आरसीबी की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पूर्व कोच टॉप मूडी ने कहा है कि मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पैट कमिंस को टारगेट कर सकती है। वहीं कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विराट कोहली को भी कप्तान बना सकती है। आपको बता दे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की 3 साल कप्तानी फाफ डू प्लेसिस ने की है। लेकिन इस साल उनका रिटेन होना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को नया कप्तान ढूंढना होगा।

ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगर पैट कमिंस को रिलीज करती है तो मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पैट कमिंस को टारगेट कर सकती है ऐसा टॉम मूडी का मानना है। अब देखना यह है कि कमिंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम क्या बोली लगाती है और क्या हैदराबाद की टीम पैट कमिंस को रिलीज करने का रिस्क लेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments