दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के बीच वूमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु की जीत में सभी ने अपना योगदान दिया। गेंदबाजी में श्रेयन्का पाटिल ने फाइनल में चार विकेट हासिल की। तो पूरे टूर्नामेंट में श्रेयन्का पाटिल ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया है।
विराट कोहली को अपना रोल मॉडल मानती है श्रेयन्का पाटिल
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के लिए इस साल श्रेयन्का पाटिल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस आईपीएल में 8 मैचों में 13 विकेट हासिल किये है और उन्हें पर्पल कैप के खिताब से नवाजा गया है। श्रेयन्का पाटिल विराट कोहली को अपना रोल मॉडल मानती है।
इंस्टाग्राम रील्स बनाने की शौकीन है श्रेयन्का पाटील
श्रेयंका पाटिल को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का भी बहुत शौंक है और आप उनकी डांस रील्स को देखकर ये कह ही नहीं सकते कि वो एक शानदार क्रिकेटर भी हैं। श्रेयंका की रील्स पर कई मिलियन्स तक व्यूज आते हैं और अब तो उनके डेढ़ मिलियन फॉलोअर्स भी हो गए हैं।