HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन कर रविचंद्रन अश्विन ने वॉर्न के इस...

बांग्लादेश के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन कर रविचंद्रन अश्विन ने वॉर्न के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को बड़ी आसानी से 280 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 113 रनों की शानदार पारी खेली और उसके बाद चौथी पारी में 6 विकेट भी हासिल किये।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के एक अहम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आपको बता दें शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट में 37 बार 5 विकेट हासिल किए हैं लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने ये उपलब्धि 101वे टेस्ट में हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट खेलकर 37 बार 5 विकेट हासिल किया था और अब अश्विन ने महज 101 टेस्ट खेलकर ये कारनामा कर दिखाया है। अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की चौथी इनिंग में 6 विकेट हासिल करके अपना 37वां टेस्ट 5-विकेट हॉल पूरा किया। इस मामले में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं, जिन्होंने 133 टेस्ट में कुल 67 बार ये कारनाम किया।

रविचंद्रन अश्विन की खासियत यह है कि भारत में जब भी अश्विन खेलते हैं तो 5 विकेट लेना तो उनके लिए आम बात हो जाती है और अश्विन ने एक बार फिर से वही किया। उन्होंने बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी और चौथी पारी में 88 रन देखकर 6 विकेट हासिल किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments