HomeHindi NewsEntertainmentडॉन 3 में रणवीर और विक्रांत की टक्कर.. जानें कब शुरू होगी...

डॉन 3 में रणवीर और विक्रांत की टक्कर.. जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

विक्रांत मैसी और रणवीर सिंह की जोड़ी फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ में एक साथ नजऱ आएगी। खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है। रणवीर सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि विक्रांत मैसी खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब रणवीर और विक्रांत एक साथ पर्दे पर प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजऱ आएंगे। इससे पहले दोनों ‘लुटेरा’ और ‘दिल धडक़ने दो’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

बाइक चेज का सीन भी शामिल

फिल्म में ज़बरदस्त एक्शन सीन्स होने की उम्मीद है, जिसमें रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी के बीच बाइक चेज़ भी शामिल हैं। विक्रांत, जिन्हें अक्सर छोटे शहरों के किरदारों में पसंद किया जाता है, इस फिल्म में एक बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगे, जो दर्शकों को चौंका सकता है। हालांकि, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर अभी भी अटकलें लगाई जा रही हैं। पहले कियारा आडवाणी का नाम सामने आया था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि कृति सैनन या शरवरी वाघ इस भूमिका के लिए विचार की जा रही हैं। डॉन 3’ के 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं, जिन्होंने पिछली ‘डॉन’ श्रृंखला की फिल्मों का भी निर्देशन किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments