HomeHindi NewsEntertainmentरणबीर और आलिया ने लिए नई कार के मजे,वीडियो में कही मजेदार...

रणबीर और आलिया ने लिए नई कार के मजे,वीडियो में कही मजेदार बात

बॉलीवुड स्टार्स लक्जरी लाइफ जीते ही रहते हैं। कभी आलीशान घर तो कभी लक्जरी कार इनकी जिंदगी का अहम हिस्सा ही होता है। तो अब एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में 8 करोड़ रुपये की कार खरीदी थी। रणबीर कपूर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ अपनी नई कार में नजर आए। इस कपल को देखते ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेना शुरू कर दिया।

पैपराजी बैक-टू-बैक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कैमरे में कैद कर रहे थे और इस दौरान एक्टर ने ऐसी बात कही कि जो चर्चा का विषय बन गई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C5bgkE8SPP_/?utm_source=ig_web_copy_link

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पैपराजी के कैमरे में कैद हुए हैं और उनका वीडियो सामने आया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नई कार में नजर आ रहे हैं जो उन्होंने हाल ही में खरीदी थी। रणबीर कपूर अपनी पत्नी के साथ जब जा रहे थे तब पैपराजी उनकी लगातार फोटोज और वीडियोज लेते नजर आए तो इस पर एक्टर ने कहा, ‘अंदर आकर बैठ जा।’ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘फिल्म हिट होने के बाद इनके तेवर देखो।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘कितनी अकड़ में है ये।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘इसको बहुत एटीट्यूड है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बात करने की तमीज” इसी कई अलग अलग रिएक्शन भी सामने आते रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments