HomeHindi NewsKKR को हराकर जीत के ट्रैक पर वापस लौटी CSK

KKR को हराकर जीत के ट्रैक पर वापस लौटी CSK

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए शानदार तरह से कमबैक कर लिया है। लगातार दो मुकाबले हारने के बाद एक शानदार जीत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने हासिल कर ली है।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेरेल मिचेल ने 19 गेंदों में 25 और शिवम दुबे ने 28 रनों की पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से वैभव अरोड़ा ने 2 और सुनील नारायण ने एक विकेट हासिल किया।

लगातार इस टूर्नामेंट में फ्लॉप रहने के बाद आखिरकार ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है। ऋतुराज गायकवाड़ ने 8 चौके लगाए। ऋतुराज ने 58 गेंद में 67 रनों की पारी खेली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments