HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली-NCR में बारिश का मौसम जारी, जानें अगले तीन दिनों का मौसम

दिल्ली-NCR में बारिश का मौसम जारी, जानें अगले तीन दिनों का मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून अभी भी सक्रिय है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। शनिवार को नोएडा में तेज बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।


लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। सितंबर के शुरुआती पांच दिनों में ही दिल्ली में 85.01 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मानसून का प्रभाव अभी बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments