HomeHindi NewsDelhi Newsसांसद, केजरीवाल के पीए के आवास पर छापे.. आतिशी ने लगाए ये...

सांसद, केजरीवाल के पीए के आवास पर छापे.. आतिशी ने लगाए ये आरोप

ईडी की छापेमारी पर आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारी पार्टी को दबाना चाहती है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि आप नेताओं और आप से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की छापेमारी चल रही है। आप कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता, अरविंद केजरीवाल के पीए और अन्य के आवास पर 10 जगह छापेमारी चल रही है।
भनक लग गई, इसलिए मारा छापा
केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि आबकारी घोटाला मामले में ईडी ने पिछले डेढ़ साल में जो पूछताछ की है, उसकी वीडियो रिकार्डिंग से साजिशन आडियो डिलीट कर दिया है। उनका यह भी कहना है कि ईडी को भनक लग गई थी कि आतिशी आज उसे लेकर कोई बड़ा रहस्योद्घाटन करने वाली हैं, इसीलिए आप नेताओं पर आज ईडी के छापे मारे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments