HomeHindi NewsEntertainmentबॉक्स ऑफिस में रेड 2 का कमाल.. केसरी 2 समेत कई फिल्मों...

बॉक्स ऑफिस में रेड 2 का कमाल.. केसरी 2 समेत कई फिल्मों का ये हाल

अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे लेकिन स्थिर गति से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को मामूली गिरावट के बावजूद बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी का फायदा उठाया और अच्छा प्रदर्शन किया। 12 दिनों में फिल्म ने भारत में 125 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और वल्र्डवाइड कलेक्शन 170 करोड़ के करीब पहुंच रहा है। वहीं अक्षय कुमार की केसरी 2 : द अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ जलियांवाला बाग मैसेकरबॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ रही है और 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में मुश्किल हो रही है। 25 दिनों के बाद फिल्म ने लगभग 87 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 105 करोड़ में बिके हैं और इसे जून 2025 में ओटीटी पर प्रीमियर करने की उम्मीद है।

अन्य फिल्मों का ये है हाल

हिट 3 : नानी की हिट 3 बॉक्स ऑफिस पर एक उतार-चढ़ाव भरा सफर तय कर रही है। एक मजबूत शुरुआत के बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट आई, लेकिन दूसरे वीकेंड में इसने अच्छा प्रदर्शन किया। 12 दिनों में फिल्म ने भारत में 72.61 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, और वल्र्डवाइड ग्रॉस 109.77 करोड़ है। हिट यूनिवर्स ने अब तक 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
रेट्रो : सूर्या और पूजा हेगड़े की रेट्रो बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से चल रही है। 12 दिनों में फिल्म ने भारत में 58.14 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, और वल्र्डवाइड ग्रॉस 93 करोड़ है। फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments