HomeHindi NewsDelhi Newsराहुल का बयान-भारतीय राज्य से लड़ रहे.. नड्डा बोले-घिनौना चेहरा, पुरी ने...

राहुल का बयान-भारतीय राज्य से लड़ रहे.. नड्डा बोले-घिनौना चेहरा, पुरी ने कहा-हो गए पागल

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने कहा कि हम बीजेपी, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। उनके बयान की भाजपा ने तीखी आलोचना की है।

शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध : जे.पी. नड्डा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके अपने नेता द्वारा उजागर हो गया है। मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने वह स्पष्ट रूप से कहा जो देश जानता है-कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं! यह कोई रहस्य नहीं है कि गांधी और उनके पारिस्थितिकी तंत्र के शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, जो भारत को अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करने का रहा है, जो एक कमजोर भारत चाहते हैं।

मानसिक स्थिति की जांच करवाएं : हरदीप सिंह पुरी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उनसे कहिए कि वे जाकर अपनी मानसिक स्थिति की जांच करवाएं।

जहां भी जाते हैं, कांग्रेस का बंटाधार करवाते हैं

वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस ही काम नहीं कर रही है। राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, कांग्रेस का बंटाधार करवाते हैं। वे दिल्ली में पहले ही कांग्रेस का बंटाधार करवा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments