HomeHindi NewsDelhi Newsकेेजरीवाल की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल.. आतिशी ने पूछा-घोटाले की रकम कहां...

केेजरीवाल की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल.. आतिशी ने पूछा-घोटाले की रकम कहां है..?

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी आग बबूला है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का कहना है कि दिल्ली के तथाकथित एक्साइज पॉलिसी घोटाले में पिछले दो साल से सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। दो सालों में एक सवाल बार-बार सामने आया है कि मनी ट्रेल कहां है? पैसा आखिर कहां गया? आप के किसी नेता, मंत्री या कार्यकर्ता के पास से अपराध की कोई रकम बरामद नहीं हुई है।

बयान के आधार पर किया गिरफ्तार

आतिशी ने कहा कि एक व्यक्ति शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। शरत अरबिंदो फार्मा के मालिक हैं। उसे 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसने साफ कहा कि वह कभी भी अरविंद केजरीवाल से नहीं मिला। और तो और उसने कभी केजरीवाल से बात तक नहीं की। उसका आप से कोई लेना-देना नहीं है। अगले दिन उसे ईडी ने गिरफ्तार कर लिया और कई महीनों तक जेल में रहने के बाद बयान बदल दिया। उसने बयान दिया कि अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उत्पाद नीति मामले पर बात की। इतना कहते ही उसे जमानत दे दी गई। लेकिन सवाल यह है कि पैसा कहां है? पैसे का रास्ता कहां है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments