HomeHindi NewsEntertainmentपुष्पा 2 की 50वें दिन भी दहाड़.. आजाद, गेमचेंजर, फतेह के ये...

पुष्पा 2 की 50वें दिन भी दहाड़.. आजाद, गेमचेंजर, फतेह के ये हैं हाल

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल को रिलीज हुए 50 दिन बीत चुके हैं लेकिन इसका जादू अभी भी दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। यही वजह है कि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वही राशा थडानी और अमन देवगन की आजाद, कंगना की इमरजेंसी और रामचरण की गेम चेंजर, सोनू सूद की फतेह सब फिल्में निराश कर रही हैं। इसकी बड़ी वजह पुष्पा 2 ही है। दर्शकों पर इसका जादू ऐसा छाया है कि यह फिल्म टिकी हुई है। इसके रीलोडेड वर्जन ने और दिलचस्प बढ़ा दी है। यही वजह है कि दर्शक अब भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में पहुंच रहे हैं। इस फिल्म ने देशभर में अब तक 1229.5 करोड़ रुपए का नेट कनेक्शन कर लिया है। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट में हुई है, जहां 809.26 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

नंबर 2 बनने के लिए अब भी लंबा सफर बाकी

पुष्पा 2 ने 48वें दिन 65 लाख रुपए की कमाई की है। इसकी दुनियाभर में कमाई 1736.15 करोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि यह फिल्म अभी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे या पहले नंबर पर पहुंचने से बेहद दूर है। फिलहाल नंबर 2 पर बाहुबली-2 है जिसने 1788.06 करोड़ की कमाई की है। वही दंगल अभी एक नंबर पर है, जिसने 2017.3 करोड़ रुपए की कमाई कर अन्य फिल्मों के सामने बड़ा टारगेट रख दिया है।

ऐसा है इन फिल्मों का हाल

आजाद की बात करें तो पांचवें दिन ही यह पस्त तो हो चुकी है। 5 दिन में इसने सिर्फ 5.84 करोड रुपए ही कमाए हैं। यह फिल्म 50 करोड़ के बजट से बनी है। वहीं 500 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनी गेम चेंजर अब तक सिर्फ 127.15 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। बात करें तो सोनू सूद की फतेह की तो यह फिर 14 करोड रुपए कमा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments