HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में हार्दिक पांड्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में हार्दिक पांड्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच बुधवार शाम को खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने बड़ी आसानी से इंग्लैंड की टीम को हरा दिया। भारतीय टीम के सामने 133 रनों का लक्ष्य था। जवाब में अभिषेक शर्मा की शानदार 79 रनों की पारी की बदौलत लगभग भारतीय टीम ने 13वे ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है।

भारत के लिए ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या टी-20 फॉर्मेट में 91 विकेट ले चुके हैं। हार्दिक पंड्या ने इस फॉर्मेट में अब तक 110 मुकाबले खेले हैं जिनकी 98 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की है। उन्होंने 26.50 की औसत से अपने विकेट हासिल किए हैं। अब उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़कर विकेटों के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

इसके अलावा अगर भारतीय टीम के लिए T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर अर्शदीप सिंह आ गए हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा बेहतरीन गेंदबाजी T20 फॉर्मेट में कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments