HomeHindi Newsपुष्कर सिंह धामी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता कद, महाराष्ट्र में भाजपा...

पुष्कर सिंह धामी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता कद, महाराष्ट्र में भाजपा की जीत में अहम भूमिका

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राष्ट्रीय राजनीति में कद लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्होंने जिन छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया, वहां भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे। धामी ने समान नागरिक संहिता और सख्त नकलरोधी कानून जैसे निर्णयों से देशभर में चर्चा बटोरी है। भाजपा हाईकमान ने उन्हें बांद्रा वेस्ट, नालासोपारा, ठाणे ओवला, माजीवाड़ा, वसई, और मीरा भाईंदर विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी, जहां उनकी मेहनत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments