HomeHindi NewsEntertainmentपंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन: दुर्घटना से पहले पत्नी ने टोका...

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन: दुर्घटना से पहले पत्नी ने टोका था


मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का लगभग 11 दिनों तक इलाज चलने के बाद आज निधन हो गया है। वह हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वह दुर्घटना के समय अपनी बाइक पर सवार थे।

राजवीर जवंदा के निधन के बाद, उनकी पत्नी के साथ हुई आखिरी बातचीत की कहानी सामने आई है, जिसमें उन्होंने सिंगर को घर से बाहर जाने के लिए मना किया था।

पत्नी ने दी थी घर से न जाने की चेतावनी

डेली पोस्ट पंजाबी से बात करते हुए, राजवीर जवंदा के एक करीबी दोस्त ने दुर्घटना वाले दिन का जिक्र किया। दोस्त ने बताया कि सिंगर की पत्नी को उस दिन कुछ अशुभ होने की आशंका थी, जिसके कारण उन्होंने राजवीर को घर से बाहर न निकलने के लिए साफ़ तौर पर मना किया था।

दोस्त ने बताया कि पत्नी बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि राजवीर कहीं बाहर जाएं, लेकिन दुर्भाग्य से सिंगर ने उनकी बात नहीं मानी। पत्नी की चेतावनी के बावजूद, राजवीर अपनी बाइक से शिमला के लिए निकल गए, और रास्ते में ही वह भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए।

बाइकिंग का था शौक

लुधियाना में जन्मे राजवीर जवंदा को बाइकिंग का काफी शौक था। वह अक्सर अपनी पहाड़ी यात्राओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे।

राजवीर जवंदा ने 2014 में अपने पहले सिंगल सॉन्ग ‘मुंडा लाइक मी’ से संगीत करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘काली जवंदे दी’, ‘मेरा दिल’ और ‘सरदारी’ जैसे हिट गानों से प्रसिद्धि पाई थी। गायक के साथ-साथ, उन्हें कई पंजाबी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए भी जाना जाता था। उनके निधन से पंजाबी संगीत और फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments